16 जून 2026 को बिहार के शिक्षा मंत्री तथा 19 जून 2026 को बिहार के कला एवं संस्कृति मंत्री का सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आगमन

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड सारंग द्वारा 15 जून 2026 से 19 जून 2026 तक के छपरा के नामचीन शैक्षणिक संस्थान सेंट्रल पब्लिक स्कूल परिसर में पांच दिवसीय जिला स्तरीय एकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है बता दूँ कि छपरा जिले के सभी 20 प्रखंडों से लगभग 500 स्काउट और गाइड शामिल होंगे इस एकता शिविर में युवाओं में एकता ,अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और सामाजिक सेवा की भावना विकसित करनी है ।यह शिविर आपदा प्रबंधन ,साइबर सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य- स्वच्छता जैसे विषयों पर जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी के द्वारा मार्गदर्शन किया जाएगा ।इस शिविर में महाराजगंज के सांसद डॉक्टर जनार्दन सिंह अग्रवाल जी, छपरा के महापौर माननीय लक्ष्मी नारायण गुप्ता और साथ ही साथ उप महापौर रागिनी देवी का भी आगमन होने जा रहा है ।इसके साथ-साथ जिला विकास उप विकास आयुक्त, डीटीओ सरण जिला परिवहन पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ-साथ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ,माध्यमिक शिक्षा समग्र शिक्षा -स्थापना /सत्र के बीच शिविर को उपरोक्त अधिकारी संबोधित और मार्गदर्शन करेंगे ।इसके साथ-साथ शिविर को संबोधित और मार्गदर्शन करने वाला क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक जिला कला संस्कृति पदाधिकारी ,जिला खेल पदाधिकारी, जिला वन पदाधिकारी ,उप निर्वाचन पदाधिकारी ,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ,पुलिस उपाअधीक्षक पदाधिकारी तथा साथ-साथ न्यायिक जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवा पदाधिकारी तथा उनके साथ मुख्य विधिक अधिवक्ता भी उपस्थित होंगे ।इस शिविर के प्रायोजक डॉक्टर हरेंद्र सिंह, जिला मुख्य आयुक्त अरुण पाराशर, जिला आयुक्त अमन राज, जिला संगठन आयुक्त प्रणव सिंह जिला समन्वय आलोक राज एवं आशुतोष कुमार जिला प्रशिक्षक ,शिविर प्रधान प्रमोद कुमार सिंह एवं सहयोगी रोवर और रेंजर शामिल थे

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top