सीपीएस में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया जिला स्तरीय एकता शिविर का उद्घाटन*

*सीपीएस में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया जिला स्तरीय एकता शिविर का उद्घाटन*

*भारत स्काउट और गाइड के द्वारा पांच दिवसीय एकता शिविर का शुभारंभ*

छपरा, 16 जून 2026: भारत स्काउट एवं गाइड, सारण के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय एकता शिविर-2026 का भव्य उद्घाटन मंगलवार को सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, चांदमारी रोड, छपरा में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री माननीय श्री मिथिलेश तिवारी के कर-कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाराजगंज के सांसद माननीय श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट एवं गाइड कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम् एवं स्वागत गीत से हुआ। इसके पश्चात सीपीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. हरेंद्र सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन किया तथा शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने स्काउट एवं गाइड संगठन की कार्यसंस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने कैडेट्स को सदैव मानव सेवा के लिए तत्पर रहने और समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान डीओसी अमन राज ने शिक्षा मंत्री से सरकारी विद्यालयों में स्काउट एवं गाइड गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। इस पर शिक्षा मंत्री ने पूर्ण सहयोग एवं आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।

विशिष्ट अतिथि सांसद श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भी स्काउट एवं गाइड कैडेट्स की कार्यसंस्कृति, अनुशासन एवं सेवा भावना की प्रशंसा की। उन्होंने कैडेट्स के साथ-साथ उनके अभिभावकों के योगदान को भी सराहनीय बताया।

इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सारण जिले के 20 प्रखंडों से लगभग 500 स्काउट एवं गाइड प्रतिभागियों ने भाग लिया।

समारोह का सफल संचालन एवं समन्वय सीपीएस के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक श्री राजदेव राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री निशांत किरण, सीपीएस के प्राचार्य श्री मुरारी सिंह, जिला संगठन आयुक्त(स्काउट)अमन राज, श्री अश्विनी परमार, श्री प्रणव सिंह, सीपीएस कल्याणपुर की प्राचार्या श्रीमती अंजू सिंह, शिविर प्रधान श्री प्रमोद सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अंत में जिला मुख्य आयुक्त श्री हरेंद्र प्रसाद सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top