छपरा, “श्रम ही सम्मान है” के भाव को साकार करते हुए लायंस क्लब ऑफ़ छपरा ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक एवं मानवीय पहल की। म्युनिसिपल चौक से थाना चौक, छपरा तक क्लब के सदस्यों द्वारा सैकड़ों श्रमिकों एवं जरूरतमंदों को 200 से अधिक गमछा भेंट किया गया तथा शीतल जल पिलाकर उनका सम्मान किया गया।

यह गमछा केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि सम्मान, आभार और अपनत्व का प्रतीक बन गया। मजदूर भाइयों के चेहरे पर दिखी मुस्कान और आत्मसम्मान की झलक ने इस सेवा को और भी सार्थक बना दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष लायन संदीप कुमार सिंह, लायन डॉ. विकाश कुमार सिंह, लायन उज्जवल वर्मा, सचिव लायन राकेश कुमार मिश्रा, लायन सुशील वर्मा, लायन डॉ. अमित राज, लायन मनोज वर्मा संकल्प, लायन विक्की आनंद, लायन अमृत प्रियदर्शी, लायन डॉ. अमरेंद्र सिंह, लायन सौरभ कुमार ट्विंकल, लायन अविनाश श्रीवास्तव, लायन मुकेश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
लायन डॉ. विकाश कुमार सिंह ने कहा, “ये श्रमिक हमारे समाज की नींव हैं। उनका सम्मान करना हमारा नैतिक और सामाजिक दायित्व है।”
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा की रोशनी निरंतर पहुंचाई जाएगी।
सेवा ही संकल्प, सेवा ही धर्म।



