छपरा। लायंस क्लब ऑफ़ छपरा द्वारा धर्मनाथ मंदिर, छपरा परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन क्लब के अध्यक्ष लायन डॉ. उज्ज्वल वर्मा के नेतृत्व में किया गया।


शिविर में लोगों की निःशुल्क ब्लड जांच, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर तथा हड्डी एवं ऑर्थोपेडिक संबंधी रोगों की जांच की गई। चिकित्सकों ने लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया।
इस अवसर पर धर्मनाथ मंदिर परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से डस्टबिन भी दान किए गए। इन डस्टबिन का सहयोग क्लब के सदस्य लायन कृष्ण प्रसाद द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में क्लब के प्रशासनिक अधिकारी लायन डॉ. विकास कुमार सिंह, लायन मनोज वर्मा, लायन ट्विंकल सौरभ, लायन डॉ. मंझय शर्मा, लायन अविनाश श्रीवास्तव एवं लायन कृष्ण प्रसाद सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
धर्मनाथ मंदिर के पुजारी श्री धनजी बाबा ने लायंस क्लब ऑफ़ छपरा के इस सामाजिक एवं जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता के क्षेत्र में क्लब द्वारा किया जा रहा कार्य समाज के लिए अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय है।
लायंस क्लब ऑफ़ छपरा के सदस्यों ने कहा कि क्लब आगे भी स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
