सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में सीपीएस, छपरा का शानदार प्रदर्शनलक्की को 96% तो आदित्य ने 95% अंक प्राप्तदर्जनों विद्यार्थियों ने प्राप्त किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक, कई विषयों में आए 99 एवं 100 अंक

छपरा : सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में सीपीएस, छपरा के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम पूरे जिले में गौरवान्वित किया है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता का नया इतिहास रचा। इस वर्ष दर्जनों विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी एवं उत्साह का माहौल है।

साइंस स्ट्रीम में जय प्रकाश राय एवं अनीता देवी के पुत्र आदित्य कुमार ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आदित्य ने बायोलॉजी विषय में 99 अंक प्राप्त कर अपनी विशेष प्रतिभा का परिचय दिया।

आर्ट्स स्ट्रीम में श्रीनिवास सिंह एवं मीरा देवी के सुपुत्र लक्की सिंह राजपूत ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। लक्की ने जियोग्राफी विषय में 99 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।

कॉमर्स स्ट्रीम में संजीव कुमार एवं किरण देवी के सुपुत्र पीयूष कुमार ने एकाउंटेंसी विषय में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का मान बढ़ाया।

अन्य सफल विद्यार्थियों में सलोनी ने 93% अंक प्राप्त किए तथा पोलिटिकल साइंस विषय में 99 अंक हासिल किए। सृजन चटर्जी ने 92.2%, राज ने 91% एवं सुहानी ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विद्यालय के लिए यह भी अत्यंत गर्व का विषय रहा कि दो दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने चित्रकला विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त किए। विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं अनुशासित वातावरण को पुनः प्रमाणित किया है।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. हरेंद्र सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सीपीएस, छपरा सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दीं।

विद्यालय के निदेशक मंडल एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने भी विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन एवं प्रबंधन के सहयोग के लिए सीपीएस परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस शानदार परिणाम के बाद विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला तथा विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया।

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top