छपरा। लायंस क्लब ऑफ़ छपरा का चौथा स्थापना समारोह रविवार को सीपीएस ऑडिटोरियम, विकास नगर, छपरा में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में चिकित्सक, बुद्धिजीवी, समाजसेवी, पत्रकार एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।




समारोह की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संगीता नंदा रहीं। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रकाश नंदा ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन एस. के. पांडे ने इंस्टॉलिंग ऑफिसर के रूप में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जी. के. मल्लिक इंडक्टिंग ऑफिसर तथा सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन गीता शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
नवीन लायनिस्टिक वर्ष के लिए लायन डॉ. उज्जवल कुमार वर्मा अध्यक्ष, लायन डॉ. अमरेंद्र सिंह सचिव एवं लायन सौरभ कुमार ‘ट्विंकल’ कोषाध्यक्ष बने। क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन डॉ. विकाश कुमार सिंह को प्रशासक नियुक्त किया गया। चार्टर्ड अध्यक्ष लायन सुशील कुमार वर्मा सहित वरिष्ठ सदस्यों को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं।
सेवा गतिविधियों के संचालन के लिए लायन डॉ. बबन कुमार सिंह को मेडिकल कैंप चेयरपर्सन, लायन डॉ. मकेश्वर चौधरी को टेल ट्विस्टर एवं लायन अनिकेत कश्यप को पी.आर.ओ. बनाया गया। अन्य सदस्यों को भी विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
समारोह में क्लब की स्मारिका ‘सेवार्थ-संकल्प-सेवा’ का भी विमोचन किया गया, जिसमें क्लब की सेवा गतिविधियों, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं को प्रस्तुत किया गया है।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संगीता नंदा ने क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाने और सेवा कार्यों को और व्यापक बनाने का आह्वान किया। क्लब के उपाध्यक्ष लायन राकेश मिश्रा ने क्लब की विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया।
समारोह का संचालन लायन डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने किया। इस दौरान डॉ. अमरेंद्र सिंह, लायन अविनाश श्रीवास्तव, डॉ. शैलेंद्र सिंह, श्री सतेंद्र सिंह एवं श्री रविशंकर उपाध्याय ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। इंडक्टिंग ऑफिसर लायन जी. के. मल्लिक एवं इंस्टॉलिंग ऑफिसर लायन एस. के. पांडे ने उन्हें लायन पिन पहनाकर विधिवत सदस्यता प्रदान की।
अतिथियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए नई टीम को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। अंत में सचिव लायन डॉ. अमरेंद्र सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह के पश्चात स्नेह भोज का आयोजन किया गया।
