सीपीएस, छपरा में ‘युवा संवाद’ का आयोजन, 500 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग


सीपीएस, छपरा में मंगलवार को ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सकारात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर सीपीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. हरेंद्र सिंह एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री मुरारी सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर बिहार के प्रांत सहप्रचारक श्री प्रवीर, नगर सह संघचालक श्री रविंद्र सिंह, जिला प्रचारक श्री महेश, जिला कार्यवाह श्री संजीव, नगर सह कार्यवाह श्री प्रवीण जी तथा नगर जिला सेवा प्रमुख श्री सत्य प्रकाश जी उपस्थित रहे ।

वक्ताओं ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि आज का युवा ही विकसित भारत का आधार है। उन्होंने छात्रों को अपने व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, चरित्र निर्माण, सामाजिक समरसता, परिवार के प्रति दायित्व एवं राष्ट्रहित को जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य बनाने के लिए प्रेरित किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका अतिथियों ने सरल एवं प्रेरणादायी ढंग से उत्तर दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के संवाद विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं अनुशासन के साथ सहभागिता निभाई।

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top