प्रेस विज्ञप्ति

पटना में आयोजित शैक्षिछपरा सम्मानितक सम्मान समारोह में सीपीएस छपरा सम्मानित

32 वर्षों की शैक्षिक यात्रा, समग्र विकास, किफायती शिक्षा और बालिका शिक्षा के प्रति विशेष प्रतिबद्धता को मिला सम्मान

पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित शैक्षिक सम्मान समारोह में सीपीएस, छपरा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान विद्यालय की 32 वर्षों की सतत शैक्षिक यात्रा, समग्र विकास की अवधारणा तथा किफायती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों के लिए दिया गया। यह सम्मान विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. विकाश कुमार सिंह एवं अंजू सिंह ने ग्रहण किया।

इस समारोह का आयोजन देश की प्रसिद्ध शैक्षिक पत्रिका एल्डरॉक द्वारा किया गया था, जिसमें पटना के 200 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालयों की उपस्थिति रही। ऐसे मंच पर सीपीएस, छपरा को सम्मानित किया जाना सारण जिले के लिए गौरव का विषय रहा।

विद्यालय द्वारा उत्कृष्ट अकादमिक व्यवस्था के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा जैसे रोबोटिक्स, एटीएल प्रयोगशाला, सुसज्जित विज्ञान प्रयोगशालाएँ तथा विविध सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। विद्यालय का उद्देश्य केवल पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का समग्र व्यक्तित्व निर्माण करना है।

सीपीएस, छपरा बालिका शिक्षा के प्रति विशेष रूप से गंभीर और प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से विद्यालय प्रत्येक वर्ष 52 बालिकाओं को निःशुल्क नामांकन प्रदान करता है, ताकि समाज के वंचित वर्ग की बेटियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल सके। यह पहल विद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी और समान अवसर की भावना को दर्शाती है।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. हरेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार और गुणवत्ता सुधार की दिशा में अग्रसर है तथा भविष्य में भी समाज को बेहतर शैक्षिक वातावरण प्रदान करता रहेगा।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य मुरारी सिंह, उप प्राचार्य एफ. बी. सिंह, एचआर अश्विनी परमार, समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया।

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top