सीपीएस छपरा में 32वां वार्षिक खेल महोत्सव संपन्न

प्रेस विज्ञप्ति

सीपीएस छपरा में 32वां वार्षिक खेल महोत्सव संपन्न
पीटी टीचर स्वर्गीय पी.सी. शर्मा की पुण्य स्मृति में पंचदिवसिये खेल का आयोजन

छपरा, सीपीएस, छपरा में 32वां वार्षिक खेल महोत्सव अत्यंत उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन स्वर्गीय पी.सी. शर्मा की पुण्य स्मृति में समर्पित था, जिन्होंने स्कूल में खेलों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। स्वर्गीय शर्मा जी की धर्मपत्नी श्रीमती रानी शर्मा इस भव्य आयोजन की मुख्य अतिथि रहीं, जिन्होंने अपने संबोधन में उनके योगदान को याद कर सबको भावुक कर दिया।

पांच दिनों तक चले इस खेल महाकुंभ का समापन सोमवार , 2 फरवरी 2026 को फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। इस अवसर पर सीपीएस के चेयरमैन डॉ. हरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य श्री मुरारी सिंह, सारण खेल जगत के भीष्म पितामह डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, तथा कई गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया।

इस आयोजन में विद्यार्थियों ने कबड्डी, गली क्रिकेट, बैडमिंटन, शतरंज, रस्साकशी, एथलेटिक्स सहित कई संगीतमय और बच्चों के खेलों में पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया। पूरे परिसर में उत्साह और खेल भावना का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

पीटीआई अविनाश पांडेय, शिव शंकर, प्रकाश श्रीवास्तव और प्रमोद सिंह के मार्गदर्शन में सभी खेल मुकाबले निष्पक्षता और अनुशासन के साथ संपन्न हुए। वहीं, पूरे कार्यक्रम का संयोजन प्रबंधक डॉ. विकाश कुमार सिंह ने किया, जबकि एचआर अश्विनी कुमार परमार ने सभी व्यवस्थाओं को कुशलतापूर्वक संचालित किया, जिससे यह आयोजन अत्यंत भव्य और यादगार बन सका।

32वां वार्षिक खेल महोत्सव न केवल खेल भावना और प्रतिभा का मंच बना, बल्कि यह स्वर्गीय पी.सी. शर्मा जी के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि भी रहा, जिनके अथक प्रयासों ने सीपीएस, छपरा में खेल संस्कृति को मजबूत नींव प्रदान की। उनका योगदान हमेशा अमिट रहेगा, और यह आयोजन उनकी स्मृति को सदैव जीवंत बनाए रखेगा।

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top