



प्रेस विज्ञप्ति:
बैडमिंटन का महासंग्राम, सारण में पंचदिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 26 से 30 जनवरी तक
छपरा। सारण डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वाधान में 26 जनवरी से 30 जनवरी तक पंचदिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन राजपूत स्कूल के इंडोर बैडमिंटन ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
चैंपियनशिप में अंडर-14 (सिंगल एवं डबल), मेन्स (सिंगल एवं डबल), वेटरन डबल्स के साथ एक विशेष आकर्षण के रूप में डॉक्टरों एवं अधिकारियों के बीच मैत्री मैच भी आयोजित किया जाएगा, जो इस प्रतियोगिता को और भी विशेष बनाएगा।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। आयोजन सचिव प्रीतेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और खिलाड़ियों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन अध्यक्ष सुशील वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. विकाश कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष श्री आनंद मोहन सहित समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। साथ ही डॉ पवन कुमार, सुमित श्रीवास्तव, उत्तम कुमार, नवनिधि सिंह, कमल किशोर, मुकेश गुप्ता, सजल सिंह, शुभंकर, सुजल गौतम, राहुल कुमार एवं आदित्य सिंह भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दे रहे है।
आयोजकों ने खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।
