प्रेस विज्ञप्ति

बिहार प्रदेश जूनियर रेडक्रॉस के कन्वेनर बने डॉ. हरेन्द्र सिंह

रेडक्रॉस भवन, पटना मुख्यालय में बिहार प्रदेश रेडक्रॉस की एक विधिवत बैठक अध्यक्ष डॉ. बी. बी. सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए छपरा के राज्य प्रतिनिधि डॉ. हरेन्द्र सिंह को बिहार प्रदेश जूनियर रेडक्रॉस के कन्वेनर (प्रभारी) के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष उदयशंकर प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश जयसवाल, प्राथमिक उपचार एवं नर्सिंग प्रशिक्षण कन्वेनर सह वरिये कार्यकारणी सदस्य अजीत कुमार सिंह तथा राष्ट्रीय प्रतिनिधि एवं वरीय अधिवक्ता धनन्जय कुमार शर्मा सहित कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान डॉ. हरेन्द्र सिंह को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया और जूनियर रेडक्रॉस की भावी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। चेयरमैन डॉ. बी. बी. सिन्हा ने डॉ. हरेन्द्र सिंह की कार्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और संगठनात्मक क्षमता की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बिहार का जूनियर रेडक्रॉस देशभर में एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करेगा और नई ऊंचाइयों को छुएगा।

कार्यक्रम के अंत में प्रदेश महासचिव मो. सलाउद्दीन खान ने डॉ. हरेन्द्र सिंह को शुभकामनाएँ दीं और उत्तरदायित्व पुस्तिका पर हस्ताक्षर कराते हुए आशा जताई कि वे सौंपे गए दायित्वों का कुशलता एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

अपने संबोधन में डॉ. हरेन्द्र सिंह ने इस नई जिम्मेदारी को सहर्ष स्वीकार करते हुए सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी प्रतिनिधियों और जिला पदाधिकारियों के सहयोग से जूनियर रेडक्रॉस के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सामूहिक प्रयासों के माध्यम से संगठन को न केवल प्रदेश में, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी एक सशक्त और विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top