तिलक, पुष्पवर्षा और गुलाब से हुआ सीबीएसई परीक्षार्थियों का स्वागत

अभिभावकों ने की स्वागत पहल की सराहना

सीपीएस, छपरा परीक्षा केंद्र पर आज सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन गणित विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। केंद्र पर कुल 874 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 869 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 5 छात्र अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के प्रथम दिवस पर सीपीएस परिवार द्वारा सभी परीक्षार्थियों का तिलक, पुष्पवर्षा एवं गुलाब भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों के साथ आए अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला कदम बताया।

सीपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डॉ. हरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा जीवन की अंतिम मंजिल नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने छात्रों से आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने का संदेश दिया तथा कहा कि अनुशासन, परिश्रम और धैर्य ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि छात्रों का समग्र व्यक्तित्व विकास है।

इस केंद्र पर निम्नलिखित विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ परीक्षा में सम्मिलित हुए—
1. आर.एन.पी. पब्लिक स्कूल, मिर्चैया टोला, डी. गंज
2. ज्योति सेंट्रल हाई स्कूल, एकमा
3. आर.एस. सेंट्रल स्कूल, नचाप, मांझी
4. नूतन शिक्षा निकेतन, दाउदपुर
5. हेज़लवुड स्कूल, सनपुरवा, संढ़ा

परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षार्थियों की सघन जाँच के बाद ही प्रवेश दिया गया तथा सीसीटीवी निगरानी में परीक्षा आयोजित की गई। केंद्र अधीक्षक एवं पर्यवेक्षकों की सक्रिय उपस्थिति में परीक्षा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

केंद्र प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top